सामाजिक कविता
अप्रैल 23, 2023
लेखक !! Poem on Writer by sagar gorakhpuri !! लेखक पर कविता !! Poem on behalf of All Writer !! लेखक हिंदी कविता !! लेखक पर सबसे अच्छी कविता !!
मैं जन्मा जिस तरह उस तरह मरना नही चाहता हूँ।
मैं लेखक हूँ सियाही से खुद की उम्र लिखना चाहता हूं।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
ख्वाब लिखना चाहता हूँ अरमान लिखना चाहता हूँ।
कोरे कागज पर नई पहचान लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
किसी के लफ्जों की रवानी तो किसी का ख्वाब लिखना चाहता हूँ।
हर किसी के दिल में उठे जज्बात लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
अपनी लिखे कलाम को लोगो मे पढ़ना चाहता हूँ।
तुम्हारी अनकहीं बातों को अपनी सोच से लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
                                                Writer & poet
                                           Sagar Gorakhpuri
                                                  19 Feb 2023




 





































 
 
 
 
 
 
 
